विदेश
बिजली कटौती से अंधेरे में डूबा यूरोप, ट्रैफिक सिस्टम ठप, फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल में ब्लैकआउट – Utkal Mail

नई दिल्ली, अमृत विचार। पूरा यूरोप अंधेरे में डूब गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यूरोपीय देशों में बड़ी बिजली कटौती के समाचार सामने आ रहे हैं। स्पेन और पुर्तगाल की राजधानियों में भी बिजली नहीं है। इसके अलावा, फ्रांस के कुछ शहर भी बिजली कटौती से प्रभावित हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन की रेलवे कंपनी की तरफ से कहा गया है कि सम्पूर्ण राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड कट गया है, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया है।
स्पेन की बिजली कंपनी रेड इलेक्ट्रिका की तरफ से कहा गया है कि ब्लैकआउट के कारणों की जानकारी की जा रही है, जल्द ही सेवाएं बहाल करने की दिशा में काम हो रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है …….
ये भी पढ़े : 63 हजार करोड़ में राफेल की डील हुई सील, पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने फ्रांस से किया समझौता



