आज का राशिफल। 06 नवंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज अपने सीनियर्स की किसी भी बात को न टालें। जीवन में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। प्रेम-संबंधों को लेकर कुछ तनाव रहने की सम्भावना है। हृदय रोगियों को ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए।
वृष
आज कारोबार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। विदेशों में रह रहे लोग अपने घर वापस लौट सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किसी भी तरह के वैचारिक बहस और चर्चाओं से बचें।
मिथुन
आज व्यवसायी अपने प्रोडक्ट्स की अच्छी मार्केटिंग कर सकते हैं। मनःस्थिति थोड़ी नकारात्मक रहने वाली है। आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को नई कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी।
कर्क
आज भावनाओं की जगह व्यवहारिकता को अपनाएं। पैतृक संपत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। आपको व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलने की संभावना बन रही है।
सिंह
आज साझेदारी वाले व्यापार में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें। गले में इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। शाम के समय मूड चेंज करने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं।
कन्या
आज जॉब में उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होने से तरोताजा हो जाएंगे। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी।
तुला
आज व्यापार में आपको बड़ा धन-लाभ होगा। योजनाओं के अनुसार काम पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्वक निपटाएं। आप नए विचारों के प्रभाव में रहेंगे। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।
वृश्चिक
आज कम मेहनत के बावजूद आपको अच्छी सफलता मिलेगी। किसी अफवाह पर ज्यादा ध्यान न दें। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। छात्रों को कैंपस प्लेसमेन्ट के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय देंगे।
धनु
आज अपनी दिनचर्या को सदैव व्यवस्थित रखें। आपकी बातों से आपके अपने नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी कारण विवाद होने की संभावना है। आपको किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी।
मकर
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जिसके कारण आप इसका प्रयोग कर अपनी कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहने वाला है। अतिरिक्त जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लें।
कुंभ
आज दिन का उत्तरार्ध थोड़ा कमजोर रहेगा। लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। घर के बुजुर्गों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। भावनात्मक संबंधों को लेकर काफी सतर्क रहें।
मीन
आज नया व्यापार शुरू करने में मित्र आपको सहयोग कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। लोहे के उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें वरना चोट लग सकती है। जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों में आप हाथ बटाएंगे।