भारत

प्रियंका गांधी का आरोप- भाजपा ने हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी फैलाई, होनहार युवाओं का जीवन हो रहा बर्बाद – Utkal Mail

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। प्रदेश में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं जिनमें से 1.8 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं से भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में 2 लाख पक्की भर्ती की जायेंगी तथा पलायन और परिवारों की बर्बादी रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘हमारा संकल्प है कि हम युवाओं में व्याप्त निराशा को दूर करके हरियाणा को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे।’’

यह भी पढ़ें:-Hardoi News: हरदोई में बुखार ने पकड़ी रफ्तार, मरीज हुए 1500 के पार, हास्पिटल में बढ़ाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button