भारत

अपनी गलती से पाकिस्तान नहीं ले रहा सबक, LoC पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब – Utkal Mail

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा है।

रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यहां कहा कि 3-4 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के समीपवर्ती इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि “भारतीय सेना ने त्वरित एवं उचित जवाब दिया।”

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया।

यह भी पढ़ेः 6 मई का इतिहासः आज के दिन ही हुआ था भारत की पहली महिला न्यायाधीश का जन्म


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button