बिज़नेस

Share Market Today : एशियाई शेयर बाजारों में तेजी, शुरुआती कारोबार में Sensex-Nifty उछले  – Utkal Mail

मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। कारोबार की सपाट शुरुआत के बाद बीएसई सेंसेक्स में तेजी आई और वह 219.05 अंक चढ़कर 81,171.04 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 111.2 अंक की बढ़त के साथ 24,720.90 अंक पर रहा। शुरुआती सौदों के बाद भी दोनों में तेजी जारी रही। बीएसई सेंसेक्स 411.60 अंक चढ़कर 81,363.59 अंक पर जबकि निफ्टी 145.15 अंक की बढ़त के साथ 24,755.75 अंक पर कारोबार करने लगा। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और नेस्ले के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। सन फार्मा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सपाट रुख के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक(FII) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,045.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

ये भी पढ़े : कमजोर वैश्विक संकेतों में शेयर बाजार हुआ बंद, सेंसेक्स 645 और निफ्टी में 204 अंकों की गिरावट


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button