विदेश

फील्ड मार्शल बने पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर, शाहबाज सरकार ने किया प्रमोट  – Utkal Mail

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को भारत के साथ हालिया संघर्ष में सशस्त्र बलों का नेतृत्व करने के लिए मंगलवार को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया। सरकारी टेलीविजन चैनल की ओर से आई खबर में मुनीर को पदोन्नत करने का फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। सरकारी PTV ने कहा कि मंत्रिमंडल ने देश के ‘फील्ड मार्शल के रूप में जनरल आसिम मुनीर को पदोन्नत करने’ का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इसने कहा कि यह निर्णय भारत के साथ संघर्ष में उनकी ‘‘सफल भूमिका’’ के लिए लिया गया।

पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का मतलब

फील्ड मार्शल सेना का वो पद है जिसमें सामान्यता केवल उन्ही अधिकारियों को देते हैं जिन्होंने युद्ध जैसे हालातो में असाधारण नेतृत्व किया हो या जिनके सैन्य योगदान राष्ट्रीय स्तर महत्वपूर्ण हो। भारत समेत यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी भी शामिल हैं जो इस पद का उपयोग करते हैं। यह पद  अलग देश में अलग हो सकता है। जबकि भारत में यह पद पाकिस्तान से अलग हैं जिसका महत्व ऐतिहासिक राजनितिक दृस्टि से समझा जा सकता हैं। पाकिस्तान की बात करे तो यहां इस रैंक को केवल एक बार ही प्रमोट किया जाता हैं और वह जनरल अयूब खान था जिसे 1959में तब के राष्ट्रपति ने खुद को यह रैंक देने वाले एकमात्र व्यक्ति थे यह औपचारिक रूप से दी जाने वाली उपाधि हैं जिसका उपयोग मुख्यता प्रतीकात्मक था।

ये भी पढ़े : मोदी सरकार पर भड़की ब्रिटेन की शिक्षाविद, OCI कार्ड के रद्द होने पर फूटा गुस्सा


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button