विदेश

पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हरकत, खराब मौसम के चलते इंडिगो ने मांगी Emergency Landing… किया इंकार – Utkal Mail

नई दिल्ली। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी से श्रीनगर जा रहे ‘इंडिगो’ विमान के चालक दल के सदस्यों ने बुधवार को खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में प्रवेश का अनुरोध किया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। घटना के बारे में विस्तृत बयान में डीजीसीए ने कहा कि विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है तथा विमान का आगे का हिस्सा ‘‘नोज रेडोम’’ क्षतिग्रस्त हो गया है। 

डीजीसीए विमान के खराब मौसम की चपेट में आने की घटना की जांच कर रहा है। बुधवार को इंडिगो के ‘ए321 नियो’ विमान की उड़ान संख्या ‘6ई 2142’ को पठानकोट के निकट ओलावृष्टि और भीषण खराब मौसम का सामना करना पड़ा। डीजीसीए ने बताया, ‘‘चालक दल के बयान के अनुसार उन्होंने मार्ग पर खराब मौसम के कारण वायुसेना के उत्तरी नियंत्रण (आईएएफ) से बाईं ओर (अंतरराष्ट्रीय सीमा) जाने का अनुरोध किया था, हालांकि इसे मंजूरी नहीं दी गई।’’ डीजीसीए ने कहा, ‘‘बाद में चालक दल ने खराब मौसम से बचने के लिए लाहौर से अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए संपर्क किया, लेकिन उसे भी अस्वीकार कर दिया गया।’’

नियामक के अनुसार, चालक दल ने शुरू में वापस लौटने का प्रयास किया लेकिन जब वे तूफानी बादलों के करीब थे तो उन्होंने खराब मौसम में ही आगे बढ़ने का फैसला किया। बयान में कहा गया, ‘‘इसके बाद उन्हें ओलावृष्टि और भीषण खराब मौसम का सामना करना पड़ा। चालक दल ने खराब मौसम से बचने के लिए श्रीनगर की दिशा में सबसे छोटे मार्ग से उसी दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय किया।’’

बृहस्पतिवार को बताया था कि लाहौर एटीसी ने खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने संबधी, उड़ान के पायलट के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।

यह भी पढ़ेः फील्ड मार्शल नहीं ‘‘राजा’’ बना देते…. आसिम मुनीर के प्रमोशन पर जेल में बंद इमरान खान ने कसा तंज 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button