धर्म

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नए ढांचे की शिला पर अंकित होगा परिवार का नाम और गोत्र  – Utkal Mail

मथुरा, अमृत विचार। अयोध्या में राम जन्म स्थान पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की चल रही तैयारियों के मध्य में ही अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान के एक भूभाग (जिस पर शाही मस्जिद ईदगाह बनी हुई है) को कब्जा मुक्त करने के मुद्दे को और हवा देने की पूरी तैयारी कर ली है। डासना आश्रम के महामंडलेश्वर यति नरसिंहनंद सरस्वती महाराज छह जनवरी को दिल्ली से एक महीने तक चलाए जाने वाले शिला संग्रह अभियान की शुरुआत करेंगे। जो शिला छह फरवरी तक एकत्र की जाएंगी, उस पर शिला देने वाले का नाम और उसके गोत्र का नाम भी अंकित होगा।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने रविवार को यह जानकारी होटल डायमंड में पत्रकारों की बुलाई वार्ता में दी। उन्होंने इससे पहले छह दिसंबर को यमुना के विश्राम घाट पर राम मंदिर आंदोलन के दौरान बलिदान देने वाले कार सेवकों की आत्मशांति के लिए यज्ञ किया और ध्रुव घाट पर पिंड दान भी किया था। इस दौरान पूजी गई शिला को उन्होंने संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा को सौंपते हुए कहा कि एक महीने तक लगातार शिला का पूजन किया जाएगा। जो संगठन के सभी जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता करेंगे। 

डासना आश्रम के महामंडलेश्वर यति नरसिंहनंद सरस्वती महाराज छह जनवरी को दिल्ली से शिला संग्रह अभियान की शुभारंभ करेंगे और जो छह फरवरी तक निरंतर चलेगा। उन्होंने सभी कहा, इस शिला पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नए ढांचे के लिए दान देंगे, वह उस पर अपने परिवार और गोत्र का नाम अवश्य लिखेंगे। इन सभी शिलाओं को संत महात्माओं की देखरेख में सुरक्षित रखा जाएगा और जब कानूनी तौर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विवादित परिसर कब्जा मुक्त होगा, तब इन शिलाओं को मूल गर्भगृह के पास रखा जाएगा। जो नए ढांच के निर्माण में प्रयोग की जाएंगी। उन्होंने बताया, यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी का तेल माफिया मथुरा में पुलिस की गोली लगने से घायल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button