बिज़नेस

सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानें शेयर बाजार का हाल  – Utkal Mail

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 425.5 अंक की बढ़त के साथ 78,898.37 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 123.85 अंक चढ़कर 23,851.50 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को क्रिसमस के अवसर पर बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,454.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

ये भी पढ़ें- Vasudevan Nair: मशहूर लेखक एम टी वासुदेवन नायर का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button