विदेश

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास, ला कैवेलरी में 18 जून से 1 जुलाई तक होगा शक्ति 2025 – Utkal Mail

दिल्ली। भारत और फ्रांस की सेनाएं बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए दोनों देशों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाने के उद्देशय से 18 जून से एक जुलाई तक संयुक्त अभ्यास करेंगी। भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फ्रांस के ला कैवेलरी में ‘शक्ति 2025’ अभ्यास किया जाएगा। 

भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 8वां संस्करण 18 जून से एक जुलाई 2025 तक फ्रांस के ला कैवेलरी में आयोजित किया जाएगा।” 

सेना के मुताबिक, “इस अभ्यास का उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।” अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-अभियानगत समन्वय और सौहार्द विकसित करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े : अमेरिका में भारत का जलवा बरकरार, भारतीय मूल के डॉ बॉबी मुक्कमला AMA अध्यक्ष के रूप में किये गए नियुक्त


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button