विदेश

इजराइली सेना का दावा- ईरान ने पिछले कुछ घंटों में इजराइल पर दागे 100 से अधिकार ड्रोन, भारत ने की यह खास अपील – Utkal Mail

दुबई। इजराइल की सेना ने कहा है कि ईरान उस पर किए गए हमलों के जवाब में इजराइल पर ड्रोन दाग रहा है। इजराइल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ घंटों में ईरान ने इजराइल की ओर 100 से अधिक ड्रोन दागे हैं। सभी रक्षा प्रणालियां हमलों को रोकने के लिए काम कर रही हैं।’’

डेफ्रिन ने कहा कि लगभग 200 इजराइली लड़ाकू विमान अभियान में शामिल थे और लगभग 100 लक्ष्यों पर हमला किया गया तथा हमले अब भी जारी हैं। इस बीच जॉर्डन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि देश का हवाई क्षेत्र सभी उड़ानों के लिए बंद रहेगा। ‘जॉर्डन समाचार एजेंसी’ ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। 

भारत ने दोनों देशों से संयम बरतने और समाधान खोजने की अपील

नई दिल्ली: भारत ने इजरायल और ईरान के बीच बीती रात के घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से संयम बरतने और संवाद एवं कूटनीति से समाधान खोजने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां एक बयान में कहा, “हम ईरान और इजरायल के बीच हाल के घटनाक्रमों से बहुत चिंतित हैं। हम परमाणु स्थलों पर हमलों से संबंधित रिपोर्टों सहित उभरती हुई स्थिति की बारीकी से निगरानी रख रहे हैं।” 

बयान में कहा गया है कि भारत दोनों पक्षों से आग्रह करता है कि वे किसी भी बढ़ते कदम से बचें। संवाद और कूटनीति के मौजूदा माध्यमों का उपयोग स्थिति को कम करने और अंतर्निहित मुद्दों को हल करने की दिशा में काम करने के लिए किया जाना चाहिए।

भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और वह हर संभव समर्थन देने के लिए तैयार है। बयान में कहा गया, “दोनों देशों में हमारे मिशन भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं। क्षेत्र के सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है।” 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button