ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार अलर्ट, बनाया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर – Utkal Mail

नई दिल्ली, अमृत विचारः ईरान-इजरायल युद्ध के कारण भारत सरकार हाई अलर्ट पर है। ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए विदेश मंत्रालय ने एक 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
अपनों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन
सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल सुविधा उपलब्ध कराई है:
-
टोल-फ्री: 1800118797
-
कॉल नंबर: +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905
-
व्हाट्सएप: +91-9968291988
तेहरान में भारतीय दूतावास की आपातकालीन हेल्पलाइन
-
कॉल के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109
-
व्हाट्सएप: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709
-
बंदर अब्बास: +98 9177699036
-
ज़ाहेदान: +98 9396356649
निकासी प्रक्रिया
भारत ने ईरान में फंसे नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार रात पहले समूह में 100 भारतीयों को सड़क मार्ग से आर्मेनिया भेजा गया। यह प्रयास नई दिल्ली और तेहरान के बीच कूटनीतिक सहयोग से संभव हुआ।



