विदेश

19 जून का इतिहास: आज ही के दिन अमेरिका में गुलामी पर लगाई गई रोक – Utkal Mail

नई दिल्ली। साल के छठे महीने का 19 वां दिन देश और दुनिया के इतिहास में कई कारणों से खास है। यह दिन दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। हालांकि, अपने-अपने देश के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में जन्म लेने के बावजूद इन दोनों के हालात और कार्य एकदम अलग हैं। 

भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और म्यांमा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्षरत और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू ची का जन्म 19 जून को ही हुआ था। 

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के यहां हुआ। म्यांमा की लौह महिला सू ची देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं, जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गयी थी। सू ची ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लम्बा संघर्ष किया। उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार से, विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से, 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से और 1992 में भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया। 
1716 : मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया। 
1843: ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
1862 : अमेरिका में गुलामी पर रोक लगाई गई। 
1910 : वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया। 
1945: म्यांमा में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची का जन्म। 
1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म। 
1948 : सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया। 
1968 : मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
1970 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म। 
1981 : भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह एपल का सफल प्रक्षेपण किया। 
1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया। 
2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया। 
2014 : पिता राजा जुआन कार्लोस के त्यागपत्र के बाद फेलिप- षष्ठम स्पेन की गद्दी पर बैठे।
2022 : कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति निर्वाचित, एम-19 गुरिल्ला आंदोलन के पूर्व सदस्य गुस्तावो पेट्रो को मिली जीत।
2024 : शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द कर कथित अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया।  


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button