मनोरंजन

फिल्म जवान के गाना नॉट रमैया वस्तावैया का टीजर रिलीज, दिखा Shahrukh Khan का दमदार अवतार  – Utkal Mail


मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान के गाना नॉट रमैया वस्तावैया का टीजर रिलीज हो गया है। शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में है।

एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान के तीसरे गाना नॉट रमैया वस्तावैया का टीजर रिलीज हो गया है। यह गाना फिल्म श्री 420 के क्लासिक सॉन्ग ‘रमैया वस्तावैया’ की याद दिलाता है। इस गाने में शाहरुख ऑल ब्लैक आउटफिट में सनग्लासेज लगाए दिख रहे हैं। 

वीडियो को शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नॉट रमैया वस्तावैया के टीजर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, पहले किया छैया छैया, अब ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ पर करूंगा ता था थैया। फिल्म जवान’ गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। यह फिल्म 07 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर के स्कूल में बच्चे की पिटाई मामले में बोले जावेद अख्तर और रेणुका शहाणे, कार्रवाई की मांग 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button