बिज़नेस

भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन अप्रैल-सितंबर में बढ़कर करीब 70 करोड़ टन हुआ: स्टीलमिंट  – Utkal Mail


नई दिल्ली। भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-सितंबर अवधि में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 6.965 करोड़ टन (एमटी) हो गया। स्टीलमिंट इंडिया ने यह जानकारी दी। पिछले साल समान अवधि में इस्पात उत्पादन 6.106 करोड़ टन था।

बाजार अनुसंधान कंपनी ने बताया कि मुख्य रूप से प्रमुख भारतीय इस्पात कंपनियों के क्षमताओं में वृद्धि के साथ-साथ क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने से उत्पादन में वृद्धि हुई। स्टीलमिंट के अनुसार, ये कारक चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भी उत्पादन में वृद्धि का समर्थन करते रहेंगे।

तैयार स्टील की घरेलू खपत भी एक साल पहले की समान अवधि में 5.575 करोड़ टन से 14.77 प्रतिशत बढ़कर 6.399 करोड़ टन हो गई। इस दौरान, देश का निर्यात अप्रैल-सितंबर 2022-23 में 36 लाख टन से 10.25 प्रतिशत घटकर 32.3 लाख टन हो गया।

सालाना आधार पर निर्यात 25.6 लाख टन से 13.33 प्रतिशत बढ़कर 29 लाख टन हो गया। शीर्ष छह कपंनियों टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी), एएमएनएस इंडिया, सेल और आरआईएनएल का सामूहिक उत्पादन 4.124 करोड़ टन रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3.83 करोड़ टन था। 

यह भी पढ़ें- सिक्किम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 81 लोग अभी भी लापता


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button