Train Cancelled Update: रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, अगले दो महीनों तक इस रूट से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट – Utkal Mail

नई दिल्लीः यदि आप निकट भविष्य में रांची से ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। रेलवे ने रांची से संचालित होने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेलवे ट्रैक के रखरखाव और तकनीकी कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसलिए, यात्रा से पहले रद्द ट्रेनों की सूची जांचना आवश्यक है, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है।
झारखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द
रांची से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। तकनीकी कारणों और चक्रधरपुर मंडल में चल रहे विकास कार्यों के चलते रांची रेल मंडल से संचालित होने वाली 24 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। यात्रा की योजना बनाने से पहले रद्द ट्रेनों की सूची अवश्य देख लें, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो।
रद्द ट्रेनों की सूची:
1. ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस: 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक रद्द।
2. ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया रांची): 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को रद्द।
3. ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया रांची): 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को रद्द।
4. ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया रांची): 27 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और 10 सितंबर 2025 को रद्द।
5. ट्रेन नंबर 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया रांची): 28 अगस्त, 1 सितंबर, 8 सितंबर और 11 सितंबर 2025 को रद्द।
6. ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया रांची): 28 अगस्त 2025 को रद्द।
7. ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया रांची): 31 अगस्त 2025 को रद्द।
8. ट्रेन नंबर 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया रांची): 30 अगस्त 2025 को रद्द।
9. ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची): 2 सितंबर 2025 को रद्द।
10. ट्रेन नंबर 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया रांची): 1 सितंबर 2025 को रद्द।
11. ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची): 4 सितंबर 2025 को रद्द।
12. ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – संबलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची): 7 सितंबर 2025 को रद्द।
13.ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया रांची): 9 सितंबर 2025 को रद्द।
14. ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया रांची): 6 सितंबर 2025 को रद्द।
15. ट्रेन नंबर 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया रांची): 8 सितंबर 2025 को रद्द।
16. ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस: 8 सितंबर 2025 को रद्द।
17. ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस: 9 सितंबर 2025 को रद्द।
शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें
1. ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस: 23, 25, 27, 29 अगस्त और 31 अगस्त 2025 को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन हटिया से संबलपुर के बीच नहीं चलेगी।
2. ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस: 24, 26, 28, 30 अगस्त और 1 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन संबलपुर से हटिया के बीच नहीं चलेगी।
यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या स्टेशन पर रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनों की सूची एक बार जरूर चेक कर लें। जिससे यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
यह भी पढ़ेः Elon Musk: क्या अमेरिका में खत्म हो जाएगा टू पार्टी सिस्टम? मस्क की पोस्ट ने मचाई हलचल, ट्रंप से बनी टकराव की स्थिति