विदेश

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापता – Utkal Mail

ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास में शुक्रवार तड़के आई अचानक बाढ़ में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ‘समर कैंप’ में शामिल हुई 27 लड़कियां अब भी लापता हैं। केर काउंटी में बाढ़ के कारण 15 बच्चों सहित कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई तथा आसपास की क्षेत्रों में भी कई लोग मारे गए। 

ग्वाडालूप नदी का जलस्तर 45 मिनट में 26 फुट बढ़ गया, पेड़ उखड़ गए, वाहन बह गए और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में वर्षों से ‘समर कैंप’ आयोजित किए जाते हैं जहां प्रतिवर्ष हजारों बच्चे आते हैं। हंट इलाके में ग्वाडालूप नदी किनारे के ‘मिस्टिक कैंप’ की 27 लड़कियां लापता हैं। 

बचाव अभियान में हेलीकॉप्टर, नाव और ड्रोन की मदद ली जा रही है और अब तक 850 से अधिक लोगों को बचाया गया है। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य चौबीसों घंटे जारी रखेंगे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने बाढ़ आने की कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने शनिवार को मध्य टेक्सास में छह और काउंटियों को शामिल करने के लिए एक विस्तारित आपदा घोषणा पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद बाढ़ से प्रभावित कुल काउंटियों की संख्या 20 हो गयी। 

अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यू) के अनुसार केर काउंटी में ग्वाडालूप नदी का जल स्तर शुक्रवार सुबह केवल तीन घंटे के भीतर 7.5 फीट (2.3 मीटर) से बढ़कर 29.5 फीट (9 मीटर) हो गया, जो रिकॉर्ड पर दूसरे सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। 

टेक्सास डिवीजन ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट के प्रमुख निम किड ने शुक्रवार को कहा कि मौसम विभाग के पहले के पूर्वानुमान में क्षेत्र में भयावह बाढ़ में योगदान देने वाली वर्षा की मात्रा को कम करके आंका गया था।  


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button