धर्म

Phulera Dooj 2024 : कब है फुलेरा दूज? इस दिन से शुरू हो जाती है ब्रज में होली, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व – Utkal Mail

Phulera Dooj 2024। फाल्गुन माह में होली के अलावा कई ऐसे व्रत और त्योहार होते हैं जो होली से पहले शुरू हो जाते हैं। इन्हीं में से एक त्योहार है फुलेरा दूज। यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 11 मार्च यानि सोमवार को मनाया जाएगा। फुलेरा दूज से ही मथुरा-वृंदावन सहित पूरे ब्रज में होली की शुरुआत हो जाती है और इस दिन ब्रज में श्री कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है।

इस दिन होते हैं शुभ कार्य
मान्यता के अनुसार,  फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन को और भी विशेष माना जाता है क्योंकि इस दिन बहुत से शुभ कार्य किए जाते हैं। शादी, नामकरण, नया व्यापार आदि मंगल कार्य इसलिए दिन से शुरू किए जाते हैं। फुलेरा दूज का दिन अबूझ मुहूर्त का माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि इस दिन पंचांग में कोई मुहूर्त देखे ही मंगल कार्य किए जाते हैं क्योंकि यह पूरी तिथि ही बहुत शुभ मानी जाती है।

महत्व
फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने फूलों की होली खेली थी इसलिए इस दिन राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण पर फूल बरसाए जाते हैं। फूल बरसाने के बाद राधा रानी और श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है। इस दिन भक्त भी एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेलते हैं। फूलों की होली खेलने के साथ इस दिन मिठाइयां और माखन-मिश्री का प्रसाद भी वितरित किया जाता है।

शुभ मुहूर्त
द्वितीया तिथि प्रारम्भ : 11 मार्च सुबह 10:44 बजे से
द्वितीया तिथि समाप्ति : 12 मार्च सुबह 07:13 बजे

नोट- यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अमृत विचार इसकी सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद से 5000 से ज्यादा श्रद्धालु 23 को जाएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button