खेल

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने किया उलटफेर, न्यूजीलैंड को 84 रनों से रौंदा – Utkal Mail

जार्जटाउन। कप्तान राशिद खान और बायें हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के चार चार विकेट की मदद से अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया। 

जीत के लिये 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2021 उपविजेता न्यूजीलैंड टीम 15 . 2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई । उसके दो ही बल्लेबाज ग्लेन फिलिप (18) और मैट हेनरी (12) दोहरे अंक तक पहुंच सके । इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल खिताब जीत चुके रहमानुल्लाह गुरबाज ने 56 गेंद में 80 रन बनाये । वहीं इब्राहिम जदरान ने 41 गेंद में 44 रन जोड़े ।

ये भी पढे़ं- Kangana Ranaut Slapped : …तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग, CISF महिला के सपोर्ट में उतरे पहलवान बजरंग पूनिया

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button