बिना कप्तान के पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जिम्बाब्वे दौरे से बाहर – Utkal Mail

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पूर्व कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाजों शाहीन आफरीदी और नसीम शाह को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया है। बाबर, शाहीन और नसीम इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं थे।
आपको बता दें कि बाबर आजम ने कुछ समय पहले वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। नए कप्तान की घोषणा पीसीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकता है। पाकिस्तान टीम पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। वहीं जिम्बाब्वे टूर पर 24 नवंबर से मुकाबले शुरू होंगे।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सैम अयूब, आगा सलमान, शाहनवाज दहानी और तैय्यब ताहिर।
ये भी पढे़ं : ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच बोले- मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति बड़ा झटका, लेकिन भारत के रिजर्व तेज गेंदबाजों को कम नहीं आंकेगे



