भारत

Parliament Session Live: लोकसभा में संविधान पर बहस शुरू, भाजपा की तरफ से राजनाथ सिंह ने शुरू किया भाषण – Utkal Mail

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि संविधान सभा द्वारा तैयार संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। संविधान निर्माण में बहुत से लोगों की भूमिका को जानबूझकर नकारा गया। बता दें कि यह बहस संविधान को अपनाए जाने की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। 

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर किया हमला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि एक पार्टी विशेष द्वारा संविधान निर्माण के कार्य को ‘हाईजैक’ करने की कोशिश की गई है। यह किसी एक पार्टी की देन नहीं है, बल्कि यह पूरे देश का है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे गौरव की अनुभूति है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से काम कर रही है।

खबर अपडेट हो रही है..

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button