टेक्नोलॉजी

बढ़ रहा स्कैमर्स का टेरर! क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर हड़पे 960 करोड़, कैसे बचें? – Utkal Mail

Highlight
– कंपनी बनाकर तीन हजार निवेशकों से गिरोह ठग चुका हैं 960 करोड़
– सरोजनीनगर पुलिस ने दंपति समेत चार को इसी माह दबोचकर भेजा था जेल
– तीन निवेशक हरियाणा और एक लखनऊ ने पुलिस से किया संपर्क

लखनऊ, अमृत विचार। क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर मोटा मुनाफे का दावा कर 960 करोड़ हड़पने वाली कंपनी पर चार और मामले दर्ज किए गए है। सरोजनीनगर थाने में फैंस वेल्थ मैनेजमेंट के निदेशक दंपति समेत कई पर चार पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि चारों से 1.89 करोड़ रुपये की ठगी की। इस गिरोह का खुलासा एसटीएफ ने करीब 15 दिन पहले किया था। दंपति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पकड़ने जाने की जानकारी होने के बाद पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

960 करोड़ की ठगी
क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर फैंस वेल्थ मैनेजमेंट एंड आईएमएफ प्राइवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी और फैंस केपटिल सर्विसेज नाम की कंपनी ने तीन हजार लोगों से 960 करोड़ रुपये की ठगी की। इस मामले में एसटीएफ ने 17 जुलाई को नासिर के पत्नी सलमा, भाई जाकिर, साबिर और अरविंद सिंह के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी होने के बाद सरोजनीनगर थाने में शिकायत करने वालों की लाइन लग गई। पीड़ितों ने बताया कि इस गिरोह में 18 लोग शामिल हैं। जो लोगों को गुमराह कर रुपये ठगने का काम करते हैं।

चार ने दर्ज एफआईआर
कंपनी के निदेशकों पर जिन चार पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसमें तीन हरियाणा और एक लखनऊ का रहने वाला है। शुक्रवार को हरियाणा के अंबाला जिले का शाहपुर निवासी संजीव कुमार थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा के सहायक निदेशक संदीप वर्मा उनके परिचित हैं। साल 2018 में संदीप ने उनकी मुलाकात फैंस वेल्थ मैनेजमेंट एंड आईएमएफ प्रा. लि. चिटफंड कंपनी और फैंस केपटिल सर्विसेज के मालिक नासिर अली सिद्दीकी, पत्नी सलमा से सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित जेबी मेट्रो हाइट्स बिल्डिंग में कराई थी। संदीप के कहने पर संजीव ने कंपनी में 55 लाख का इन्वेस्ट कर दिया था। संजीव के मुताबिक ऐप के जरिए मुनाफे की जानकारी मिलती थी, लेकिन बाद में ऐप पर फंड शो नहीं हुआ। पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। इसी तरह संदीप ने चंडीगढ़ के पारस सागर और हरियाणा के रत्तीवाले गांव के श्रीनाथ को भी नासिर से मिलवाया। नासिर ने तीनों को भारत सरकार से मान्यता होने के फर्जी दस्तावेज दिखाकर ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी तथा उसकी कंपनी में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का लालच दिया। लालच में आकर श्रीनाथ 18 लाख और पारस ने कुल 90 लाख रुपये का निवेश किया। संजीव, श्रीनाथ और पारस ने अपने परिचितों से भी रुपये निवेश कराए।

गिरफ्तारी की खबर पढ़ थाने पहुंचे दूसरे पीड़ित
दुबग्गा फरीदीपुर निवासी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पांचों की गिरफ्तारी की जानकारी अखबार से हुई। राजेश ने 18 जुलाई को अखबार में खबर देखी कि 2500 लोगों से 150 करोड़ की ठगी की गई है। इसके बाद वह सरोजनीनगर थाने पहुंचकर 26 लाख रुपये ठगने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि निवेश की गई रकम का सात प्रतिशत ब्याज हर महीने मिलने का वादा किया गया था। आरोप है कि जब रकम वापस मांगते थे आरोपी टालमटोल करते थे। प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर शैलेंद्र गिरी के मुताबिक चारों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

इस तरह करें बचाव
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस तरह के स्कैम से किस तरह से बचा जाए। इसके लिए सबसे पहले कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करें। क्योंकि पता तो सबको होता है, लेकिन इसे फॉलो कोई नहीं कर पाता है। किसी भी तरह की अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। इसके साथ ही आजकल कई तरह धमकी भरी फोन कॉल आने लगी है। इन सबसे झांसे में न पड़े। क्योंकि यह ज्यादातर फेक कॉल होती हैं। किसी भी धमकी भरी कॉल के आने पर धैर्य से काम लें। स्कैमर्स मासूम लोगों को फंसाने के लिए तरह-तरह के हथकंडों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे समय में स्मार्ट तरीके से काम करना चाहिए। 

यह भी पढ़ेः काउंसलिंग के लिए तैयार हो रही राज्य मेरिट लिस्ट, 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे होंगी आवंटित


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button