भारत

प्रधानमंत्री ने दरबार साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह के निधन पर जताया शोक  – Utkal Mail


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दरबार साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सिंह का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से अमृतसर में निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स  पर एक पोस्ट में कहा, दरबार साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह जी के निधन से व्यथित हूं। वे अपने गहन ज्ञान और गुरू साहिबान के विचारों का अनुसरण करते हुए मानवता की अथक सेवा करने के लिए हमेशा याद किये जाएंगे। उनके परिवार वालों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

ये भी पढ़ें- थप्पड़ कांड : केरल सरकार ने जताई UP के बच्चे को गोद लेने की इच्छा, मुफ्त शिक्षा की पेशकश की 

 




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button