खेल
Asian Games 2023 : एशियाई खेलों की ओपनिंग सेरेमनी थोड़ी देर में, बॉक्सर लवलीना और हरमनप्रीत होंगे भारतीय ध्वजवाहक – Utkal Mail
नई दिल्ली। आज से चीन के हांगझोऊ स्थित स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में 19वें एशियाई खेलों की ऑफिशियल ओपनिंग होने जा रही है। सेरेमनी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और बॉक्सर लवलीन बोरगोहेन तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।
भारत की तरफ से इस बार एशियन गेम्स में 655 प्लेयर्स हिस्सा लेने जा रहे हैं। एशियन गेम्स के इतिहास में इस बार भारत की तरफ से सबसे ज्यादा प्लेयर्स भाग ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी है।
ये भी पढे़ं : Asian Games 2023 : पदक संख्या बेहतर करके ओलंपिक स्थान हासिल करना चाहेंगे भारतीय मुक्केबाज



