मनोरंजन

Malaika के बाद कुशा कपिला का जुड़ रहा Arjun Kapoor के साथ नाम, एक्ट्रेस ने उठाया सच्चाई से पर्दा – Utkal Mail


Malaika के बाद कुशा कपिला का जुड़ रहा Arjun Kapoor के साथ नाम, एक्ट्रेस ने उठाया सच्चाई से पर्दा, बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जहां बीते कुछ सालों से वो मलाइका अरोड़ा को डेट करने को लेकर चर्चा में रहते थे, वहीं अब उनका नाम सोशल मीडिया इंफ्लूयसर कुशा कपिला के साथ जुड़ने लगा है।

कुशा कपिला ने हाल ही में अपने पति जोरावर अहलूवालिया से अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दोनों ने कुछ सालों तक डेटिंग के बाद 2017 में शादी कर ली। वहीं अब, ताजा अफवाह इंटरनेट पर फैल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि कुशा अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं।

अर्जुन और कुशा की डेटिंग की खबरे बटोर रही सुर्खिया

बता दें कि कुशा और अर्जुन कपूर की डेटिंग की खबरों ने तब सुर्खियां बटोरनी शुरु की थी जब कुछ दिन पहले दोनों डायरेक्टर करण जौहर की हाउस पार्टी में साथ नजर आए थें। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें अर्जुन कपूर- कुशा की ओर देखते हुए नजर आ रहे थे,और हैरानी की बात ये थी की इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा मौजूद नहीं थी। इसके बाद से ही कई तरह की बातें होनी शुरू हो गई। लोगों ने कहना शुरू कर दिया की बॉलीवुड एक्टर अर्जुन अब खुद से 12 साल बड़ी मलाइका को छोड़ कुशा के प्यार में है। 

Malaika के बाद कुशा कपिला का जुड़ रहा Arjun Kapoor के साथ नाम, एक्ट्रेस ने उठाया सच्चाई से पर्दा

यह भी पढ़े:- Arjun Kapoor और Malaika Arora का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर एक्टर की लेटेस्ट फोटो देख फैंस लगा रहे अंदाजा

अर्जुन संग डेटिंग की खबरों पर कुशा ने तोड़ी चुप्पी

अर्जुन संग डेटिंग की खबरों पर कुशा ने अपना रिएक्शन दिया है। इन सब अफवहों से परेशान होकर कुशा ने  अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा है – रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़ कर मुझे अपना खुद से एक फॉर्मल इंट्रोडक्शन कराना पड़ेगा। उन्होंने आगे लिखा- हर बार जब मैं अपने बारे में कुछ पढ़ती हूं तो मैं बस उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी न पढ़ ले ये अब। उनकी सोशल लाइफ को बड़ा झटका लगा हुआ है।

Malaika के बाद कुशा कपिला का जुड़ रहा Arjun Kapoor के साथ नाम, एक्ट्रेस ने उठाया सच्चाई से पर्दा

यह भी पढ़े:- पोपटलाल की दुल्हनियाँ देखकर छूट जाएंगे सबके पसीने, हॉट अदाये देख बबिता जी भी भरने लगेगी पानी

जानिए अर्जुन और कुशा के रिश्ते की क्या है सच्चाई

जब कुशा ने जोरावर से अलग होने का ऐलान किया था तो उसे काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से एक्ट्रेस को इस तरह की खबरें परेशान कर रही है। फिलहाल कुशा के इस रिएक्शन से ये बात तो साफ है कि वो अर्जुन को डेट नहीं कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो कुशा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर ली है। वो जल्द ही शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म ‘सुखी’ और ‘थैंक्स फॉर कमिंग’ में नजर आने वाली हैं। 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button