खेल

ICC World Cup 2023 : डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर- एबी डिविलियर्स को इस मामले में छोड़ा पीछे  – Utkal Mail


नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप मैच रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। डेविड वॉर्नर ने वनडे वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे कर लिए हैं।  वॉर्नर ने 19 पारियों में हजार रन पूरे किए। वह सबसे तेज हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। वॉर्नर ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया।

सबसे कम पारियों में हजार रन (वनडे वर्ल्ड कप)

  • 19- डेविड वार्नर*
  • 20- सचिन तेंदुलकर/ एबी डिविलियर्स
  • 21- विव रिचर्ड्स/ सौरव गांगुली
  • 22- मार्क वॉ 22/हर्शल गिब्स

वार्नर का वनडे करियर?
18 जनवरी 2009 को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले वार्नर ने अपने करियर में अब तक 150 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 148 पारियों में उन्होंने 6,397 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 44.73 की और स्ट्राइक रेट 96.44 की रही है। वार्नर ने 109 टेस्ट की 199 पारियों में 44.43 की औसत और 70.37 की स्ट्राइक रेट से 8,487 रन बनाए हैं। इसके अलावा 99 टी-20 में उनके बल्ले से 2,894 रन बने हैं।

ये भी पढे़ं : ICC World Cup 2023 : विश्व कप के बेमेल मुकाबले में आमने सामने होंगे न्यूजीलैंड-नीदरलैंड, टॉम लैथम ही संभालेंगे कप्तानी की बागडोर 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button