खेल

PHOTOS : शादी के बंधन में बंधे मनदीप सिंह-उदिता दुहान, हॉकी इंडिया ने दी बधाई  – Utkal Mail


नई दिल्ली। स्टार खिलाड़ी मनदीप सिंह और उदिता दुहान शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से संपन्न हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया ने परिणय सूत्र में बंधने की बधाई दी है। हॉकी इंडिया ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, हॉकी इंडिया अपने स्टार खिलाड़ियों मनदीप सिंह और उदिता दुहान को हार्दिक बधाई, जो आज अपनी शादी का जश्न मना रहे हैं।

अपने-अपने क्षेत्रों में अनुकरणीय समर्पण और प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले इस जोड़े ने देश भर के महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए रोल मॉडल की भूमिका निभाई है। हॉकी इंडिया नवविवाहितों को उनके व्यक्तिगत और पेशेवर सफर में जीवन भर खुशियां और सफलता की कामना करता है। 

Image

गौरतलब है कि ओलंपियन मनदीप सिंह ने शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर के साथ जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सात फेरे लिए थे। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला सिंह और अन्य साथी खिलाड़ी मौजूद रहे। 

Image

जालंधर के गांव मिट्ठापुर निवासी मनदीप सिंह (30) ने विश्व कप 2014 और 2018, एशियाई खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2018, एशिया कप 2013, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर 4 फाइनल 2014 और 2017, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर तीन 2013 और 2017 और चैंपियंस ट्रॉफी 2016 और 2018 में प्रदर्शन किया है। साथ अन्य कई बड़ी चैंपियनशिप्स मनदीप सिंह अपने नाम कर चुके हैं। 

Image

ये भी पढे़ं : PHOTOS : होली के रंग में रंगे ऋषभ पंत, रवि विश्नोई ने बजाया ढोल…फिल्मी गानों पर खूब थिरके खिलाड़ी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button