मनोरंजन

Suhana Khan Photos : लाइट शेड्स के हैवी सूट में सुहाना खान ने लूटी लाइमलाइट, सादगी पर फिदा हुए फैंस  – Utkal Mail


मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान जल्द ही अपनी एक्टिंग का जादू चलाती नजर आएंगी। प्रतिदिन सुहाना का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अब फिर से सुहाना ने अपनी अदाएं दिखाते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर लाइट शेड्स के हैवी सूट में तस्वीरें शेयर की हैं। सुहाना ट्रेडिशनल अवतार में बला की खूबसूरत लग रही हैं। सुहाना खान के इस देसी लुक ने फैंस का दिल लूट लिया।

2

गणेश चतुर्थी का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक हर कोई बप्पा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। मुकेश अंबानी ने अपने घर में गणपति बप्पा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर शाहरुख खान अपनी पूरी फैमिली के साथ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे।

3

शाहरुख खान इस मौके पर सुहाना, अबराम और गौरी खान संग पहुंचे। तस्वीरों में शाहरुख खान की फैमिली एकदम रॉयल लुक में दिखी। एक्टर इस दौरान ब्लैक कुर्ते में काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे।

4

सुहाना को जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Rubina Dilaik Photos : बेबीमून एन्जॉय कर रहीं रुबीना दिलैक, पति संग दिए पोज…अंदाज पर फिदा हुए फैंस




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button