Parineeti Raghav Wedding : परिणीति-राघव चड्ढा की शादी में पहुंचीं सानिया मिर्जा, बोलीं- 'अब मेरी बारी है…तैयार रहो' – Utkal Mail
नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आज 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों उदयपुर के द लीला पैलेस में ही सात फेरे लेकर नई जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे। कपल की खुशी सांतवे आसमान पर है। पूरा देश परिणीति-राघव की शादी का गवाह बनने के लिए बेकरार है। परिवार समेत लगभग सभी गेस्ट्स फंक्शन को अटेंड करने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। वहीं बेस्ट फ्रेंड परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए सानिया मिर्जा उदयपुर पहुंच गई हैं। सानिया के साथ उनकी छोटी बहन अनम मिर्जा को भी एरयपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
‘अब मेरी बारी है…’
टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने बेस्ट फ्रेंड परिणीति चोपड़ा को स्पेशल पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। साथ ही सानिया ने एक्ट्रेस के साथ एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘प्यारी लड़की बधाई हो। अब मेरी बारी है तुम्हें बड़ी सी झप्पी देने की। तैयार रहो।’
द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सजा
आपको बता दें कि कपल की ड्रीम वेडिंग के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सज चुका है। सारी तैयारियां जोरों-शोरों से पूरी हो चुकी हैं। हर तरफ जश्न का माहौल है। अब बस फैंस को परिणीति और राघव को दुल्हन-दूल्हा बनते देखने का इंतजार है।

राघव-परिणीति की सामने आई पहली तस्वीर
संगीत के फंक्शन से राघव-परिणीति की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। सिंगर नवराज हंस ने होने वाले दूल्हा- दुल्हन संग संगीत के फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। परिणीति सिंगर नवराज के गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं, जबकि राघव चड्डा गाने को एन्जॉय करते दिख रहे हैं। सभी लोग शादी के जश्न में डूबे हुए हैं।
ये भी पढ़ें : Parineeti Raghav Wedding : उदयपुर के द लीला पैलेस में बारातियों का ग्रैंड वेलकम, प्रियंका ने परिणीति-राघव को दी बधाई, क्या नहीं होंगी शादी में शामिल?



