धर्म

बरेली: झूलेलाल मंदिर से श्री सीताराम मंदिर तक धूमधाम से निकाली प्रभात फेरी – Utkal Mail


बरेली, अमृत विचार। सुधांशु महाराज के 5 अक्टूबर से होने वाले दिव्य सनातन सत्संग के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी श्रृंखला में रविवार को झूलेलाल मंदिर से श्री सीताराम मंदिर तक धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली गई।

जगह-जगह प्रभात फेरी का लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। भजन कीर्तन कर श्रद्धालु आगे बढ़ते जा रहे थे।

ये भी पढ़ें : बरेली: 27 अक्टूबर से विश्वविद्यालय में होगा बृज फिल्म महोत्सव

इससे पहले प्रभात फेरी का आरंभ मंडल प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल और महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा ने विधिवत पूजा कर किया। इस मौके पर राजकुमार चौपड़ा, सुख राम शर्मा, डाॅ. जीतेंद्र शर्मा और सुदर्शन सिंह बिष्ट ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।

कथा संयोजक संदीप मेहरा ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 बजे साहूकारा के पास हाथी वाला मंदिर के पास से प्रभात फेरी शुरू होगी। संजय गर्ग, संदीप मेहरा, ममता गर्ग, शांति बिष्ट, अमूल्य गुप्ता, सुषमा गुप्ता, सुधा अग्रवाल, रेनू मिश्रा, अनमोल, विष्णु गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, श्रीकांत शर्मा आदि ने प्रभात फेरी में भाग लिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button