मनोरंजन

सारेगामा ने दिया सुपरस्टार बनने का है मौका, शुरू किया ये कांटेस्ट हम भोजपुरी सुपरस्टार – Utkal Mail


नई दिल्ली। सारेगामा ने कॉन्टेस्ट हम भोजपुरी सुपरस्टार शुरू किया है। सारेगामा इंडिया के एक्सक्यूटिव वॉइस प्रेसिडेंट कुमार अजित ने बताया कि यदि आपमें गाने और डांस करने की प्रतिभा है तो ‘हम भोजपुरी सुपरस्टार’ आपके लिये एक परफ़ेक्ट मौका है ।इस कांटेस्ट में आपको 45 सेकेंड या उससे ज्यादा में अपना हुनर का प्रदर्शन करते हुए वीडियो बनाकर वाट्सएप नंबर 8657008866 पर भेजना है और हम भोजपुरी सुपर स्टार बनने का मौका पाना है।

उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि भोजपुरी में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर मंच नहीं मिलने की वजह से वे गुमनामी में खो जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिनमें प्रतिभा है और जिनको लगता है कि उन्हें कोई मौका नहीं मिल रहा है, वे अब 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हम भोजपुरी सुपरस्टार कॉन्टेस्ट में भाग ले सकते हैं। कुमार अजित ने बताया कि जब सब लोग अपने सिंगिंग और डाँसिंग के वीडियो 30 नवम्बर तक सबमिट कर देंगे, उसके बाद 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक उनकी स्क्रूटनी की जाएगी और सबसे पहले टॉप 100 का सलेक्शन होगा। 

जिसे सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा प्रशिक्षित भी किया जाएगा। उसके बाद टॉप 50, टॉप 20 और टॉप 10 का सेलेक्शन होगा। अंत में जनवरी महीने में टॉप 5 प्रतिभागियों का चयन होगा और उन्हें सारेगामा अपने लेवल से सुपर स्टार के रूप लॉन्च करेगी। इसमें मेल और फ़ीमेल दोनों शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर सारेगामा के संजय चौरसिया, निशांत, नेहा, श्रीरंग, सिद्धार्थ, गायिका शिल्पी राज, गायक रंजीत सिंह, विजय चौहान, शिवम् सिंह, रंजन सिन्हा, अभय पांडेय के साथ अन्य कलाकार उपस्थित थे। 

ये भी पढ़ें:- पवन सिंह की फिल्म ‘हर हर गंगे’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर ने कहा- सभी मिलकर गंगा को स्वच्छ और सुंदर बनाए…देखिए VIDEO


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button