खेल

रणजी ट्रॉफी के लिए UP टीम का ऐलान, आर्यन जुयाल को मिली कप्तानी, पांच जनवरी को केरल से होगा मुकाबला – Utkal Mail

कानपुर, अमृत विचार। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के घरेलू सीज़न की सबसे बड़ी रणीज ट्रॉफी की शुरुआत 5 जनवरी से होनी हैं। जिसमें ग्रुप बी का पहला मुकाबला यूपी और केरल के बीच खेला जाना है।

जिसके लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से यूपी टीम का ऐलान कर दिया गया है। चोटिल होने के कारण नीतीश राणा को पहले मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है, दूसरे मैच में टीम से जुड़ेगे। वहीं कप्तानी आर्यन जुयाल को सौंपी गई है।

रणजी ट्रॉफी 70 दिनों तक चलनी है। वहीं, फाइनल मैच 14 मार्च को खेला जाएगा। रणजी ट्रॉफी में भी एलीट और प्लेट दो डिवीजन हैं। जिसमें एलीट डिवीजन में आठ टीमों के चार ग्रुप और प्लेट डिवीजन में छह टीमों का एक ग्रुप है। यूपी टीम को ग्रुप बी में रखा गया है।

आर्यन जुयाल को कप्तानी : टीम की कमान अनुभवी आर्यन जुयाल की दी गई है। जबकि टीम में आईपीएल स्टार रिंकू सिंह के साथ-साथ समीर रिजवी, कार्तिक त्यागी, यश दयाल को शामिल किया गया है। टीम में कुलदीप यादव भी शामिल हैं लेकिन इस टीम में भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल नहीं है। इस बात की जानकारी मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम ने दी है।

यूपी टीम: आर्यन जुयाल (विकेटकीपर) (कप्तान),माधव कौशिक, समर्थ सिंह, रिंकू सिंह, समीर रिजवी, अक्षदीप नाथ, प्रियम गर्ग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, प्रिंस यादव, यश दयाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी, करण शर्मा के साथ अभ्यास गेंदबाजों में विनीत पंवार, शिवम शर्मा को स्थान दिया गया है। 

एलीट ग्रुप- ए: इस ग्रुप में महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान, विदर्भ, हरियाणा, सेना और मणिपुर की टीमें हैं।
एलीट ग्रुप- बी: इस ग्रुप में बंगाल, आंध्र, मुंबई, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, असम और बिहार की टीमें हैं।
एलीट ग्रुप- सी: इस ग्रुप की टीमें कर्नाटक, पंजाब, रेलवे, तमिलनाडु, गोवा, गुजरात, त्रिपुरा और चंडीगढ़ हैं की टीमें हैं।
एलीट ग्रुप- डी: इस ग्रुप में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा, दिल्ली, ओडिशा, पांडिचेरी और जम्मू-कश्मीर की टीमें हैं।
प्लेट ग्रुप: इस ग्रुप में नागालैंड, हैदराबाद, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश की टीमें हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग ने अपनाया अनोखा तरीका, श्मशान घाट में जलती चिता के बगल में लेटा, देखें- VIDEO


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button