भारत

त्रिपुरा के CM माणिक साहा ने कहा- कैबिनेट जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का करेगी दौरा  – Utkal Mail

अगरतला। त्रिपुरा के सभी कैबिनेट मंत्री जल्द ही राम लला की पूजा करने के लिए अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बुधवार रात अगरतला से अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अयोध्या तक विशेष ट्रेन की व्यवस्था करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया।

अगरतला रेलवे स्टेशन पर अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद साहा ने कहा “अयोध्या में राम लला की पूजा करने के लिए त्रिपुरा से 400 से अधिक श्रद्धालुओं को ले जाने वाली एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना अच्छा लग रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा “त्रिपुरा कैबिनेट का पांच फरवरी को अयोध्या के राम मंदिर का दौरा करने का कार्यक्रम था, लेकिन भारी भीड़ के कारण इसे रद्द कर दिया गया। पूरी त्रिपुरा कैबिनेट जल्द ही अयोध्या का दौरा करेगी और राम लला की पूजा करेगी।”

ये भी पढ़ें – ओडिशा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button