मनोरंजन

इस दिन होगा जी सिनेमा पर होगा ‘गदर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर – Utkal Mail


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म गदर 2 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 04 नवंबर को जी सिनेमा पर होगा। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 इस वर्ष प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ की शानदार कमाई की है। ज़ी सिनेमा पर 04 नवंबर को रात 8 बजे ‘गदर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होगा।

 अनिल शर्मा ने कहा, गदर 2 की रिलीज़ से ही यह एक शानदार सफर रहा है और दर्शकों के बीच इस फिल्म की अपील देखना कमाल का अनुभव है। ‘गदर 2’ यह साबित करती है कि किस तरह सिनेमा और कहानी का जादू हम सभी को बांधता है। ‘गदर’ वर्षों से दर्शकों के दिलों में बसी है और ‘गदर 2’ के साथ गदर के वही जज़्बात और खासियतें सामने लाने का मौका मिलना बड़ी खुशकिस्मती की बात है।

 मुझे खुशी है कि ज़ी सिनेमा इस फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचा रहा है। यह सिर्फ हमारी फिल्म नहीं है, यह जनता की फिल्म है और ज़ी सिनेमा इस जनता की फिल्म को जनता के घर ला रहा है। गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और लव सिन्हा की अहम भूमिका है। गदर 2, सुपरहिट फिल्म ‘गदर – एक प्रेम कथा’ की सीक्वल है। 

ये भी पढ़ें:- चीन के विदेश मंत्री की वाशिंगटन यात्रा से अमेरिका को संबंधों में तनाव कम करने की उम्मीद


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button