बिज़नेस

धनतेरस के दिन घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट,  लाल निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी – Utkal Mail


मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 251.25 अंक गिरकर 64,580.95 अंक पर आ गया। निफ्टी 65.85 अंक फिसलकर 19,329.45 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, मारुति, टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर लाभ में रहे। 

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,712.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

ये भी पढ़ें- 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button