खेल

Sania-Shoaib Divorce : सानिया मिर्जा ने एक्स हसबैंड शोएब मलिक को दी नई पारी की शुभकामनाएं, बताया कब हुआ था तलाक? – Utkal Mail

नई दिल्ली।  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक ने शनिवार को घोषणा की कि उन्होंने मशहूर अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया। जिससे उनके भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग होने की अटकलों पर भी विराम लग गया। शोएब और सानिया के संबंधों में दरार की खबरें 2022 से आ रही थी और पिछले दो साल में दोनों को साथ नहीं देखा गया। कुछ समय पहले ही शोएब ने इंस्टाग्राम पर सानिया को अनफॉलो किया था। शोएब और सानिया का पांच साल का एक बेटा भी है जो सानिया के साथ रहता है। 

सानिया ने शोएब को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा फैमिली की ओर से जारी बयान में इस बात की पुष्टि की गई है। सानिया ने शोएब को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। लेकिन आज सानिया को यह बताने की जरूरत आ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो चुका है। वह शोएब को उनकी नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं देती हैं। 

मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है
सानिया के पारिवारिक सूत्र ने बताया कि सानिया ने ही तलाक की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने कहा, यह ‘खुला’ था जिसमें मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है। मैं इसके आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।  सानिया और शोएब ने हैदराबाद में अप्रैल 2010 में निकाह किया था और दोनों दुबई में रहते थे। 37 वर्षीय सानिया की सोशल मीडिया पोस्ट से भी संकेत मिला था कि वह तनाव में थी। करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जब कोई चीज आपकी शांति को भंग करती है तो उसे जाने दो।  

शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है….
इसके साथ सानिया ने अपनी फोटो भी लगायी जिसमें वह शीशे के सामने आंखे बंद करके खड़ी थीं। दो दिन पहले भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ‘स्टोरी’ डाली जिससे उनके अंदर चल रहे तूफान का संकेत मिला। उन्होंने लिखा, शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है। आपके लिए मुश्किल क्या है, चुनो। फिट होना मुश्किल है, आप मुश्किल चीज चुनें। कर्ज में डूबे रहना मुश्किल है। वित्तीय रूप से अनुशासित होना मुश्किल है। अपनी मुश्किल चीज चुनें।  उन्होंने लिखा, ‘‘संवाद मुश्किल है। कोई संवाद नहीं करना मुश्किल है। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। मैं हमेशा डटी रहूंगी। लेकिन हम अपनी मुश्किल चीज चुन सकते हैं। इसलिये बुद्धिमानी से चुनो। 

अपनी मां के साथ रहते हैं इजहान 
शोएब मलिक और सानिया की शादी 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में एक पारंपरिक समारोह में हुई थी। शादी के 8 साल बाद यानी 2018 में उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ था। इजहान पांच साल के हो चुके हैं और वह अपनी मां के साथ ही रहते हैं।

भारतीय महिला टेनिस की पुरोधा हैं सानिया
सानिया ने पिछले साल पेशेवर टेनिस को अलविदा कहा। अपने 20 बरस के करियर में उन्होंने 43 डब्ल्यूटीए युगल खिताब और एक एकल खिताब जीता है। उन्हें भारतीय महिला टेनिस की पुरोधा कहा जाता है। शोएब मलिक अब भी प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। 

ये भी पढे़ं : शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से की शादी, सानिया मिर्जा से ले लिया तलाक!  


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button