बिज़नेस

एफपीआई की बिकवाली जारी, नवंबर में इक्विटी से 5,800 करोड़ रुपये निकाले  – Utkal Mail


नई दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली का दौर जारी है। उन्होंने बढ़ती ब्याज दरों और पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक तनाव के कारण इस महीने अब तक भारतीय बाजारों में 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली की है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक एफपीआई ने अक्टूबर में 24,548 करोड़ रुपये और सितंबर में 14,767 करोड़ रुपये निकाले। 

इससे पहले मार्च से अगस्त तक पिछले छह महीनों में एफपीआई लगातार भारतीय इक्विटी में खरीदारी कर रहे थे। इस अवधि के दौरान उन्होंने कुल 1.74 लाख करोड़ रुपये की लिवाली की। विशेषज्ञों ने कहा कि आगे बिक्री का यह रुझान जारी रहने का अनुमान नहीं है, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने पिछले सप्ताह अपनी बैठक में नरम रुख का संकेत दिया था। 

ये भी पढ़ें- Diwali 2023 : सतरंगी रोशनी के सौंदर्य से शहर जगमगाया, दीपावली के स्वागत में उत्साह झिलमिलाया


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button