बिज़नेस

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा  – Utkal Mail


मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख तथा विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सोमवार को व्यापक रूप से डॉलर में कमजोरी के बावजूद रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.33 पर खुला। इसके बाद यह 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में छह पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को 83.38 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.21 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 645.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

ये भी पढे़ं- सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 268 अंक चढ़ा, जानें निफ्टी का हाल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button