भारत

ISRO , Aditya-L1 Launch Date: सूर्य मिशन के लॉन्च की तारीख आई सामने, ISRO ने किया बड़ा एलान – Utkal Mail

Aditya L1 mission launch Date चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो सूर्य का अध्ययन करने को तैयार है। इसरो चीफ एस सोमनाथ पहले ही इसको लेकर जानकारी दे चुके हैं। अब इसरो ने सूर्य मिशन के लिए सैटेलाइट आदित्य-एल1 को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। इसरो ने बताया कि श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली भारतीय सैटेलाइट कब लॉन्च होगी।

Aditya-L1 Mission Launch  चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब इसरो सूर्य का अध्ययन करने को तैयार है। इसरो चीफ एस सोमनाथ पहले ही इसको लेकर जानकारी दे चुके हैं। अब इसरो ने सूर्य मिशन को लेकर बड़ा एलान कर दिया है।

इसरो ने बताया कब लॉन्च होगा Aditya L1 mission

Aditya L1 mission की लॉन्चिंग की तारीख का एलान करते हुए इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया कि 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे मिशन लॉन्च होगा। इसरो ने बताया कि श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली सैटेलाइट आदित्य-एल1 लॉन्च होगी।

इसरो चीफ ने सितंबर में लॉन्च की दी थी जानकारी

वैसे तो इसरो चीफ एस सोमनाथ चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद सूर्य मिशन को लेकर कई दफा अपडेट दे चुके हैं, लेकिन अब मिशन की लॉन्चिंग की तारीफ और समय भी सामने आ गया है। सोमनाथ ने कहा था कि ये मिशन सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा।

इस मिशन में क्या होगा?

सूर्य मिशन पहला भारतीय मिशन है जो सूर्य के तापमान, ओजोन परत पर पड़ने वाले असर, पैराबैगनी किरणों का अध्ययन करेगा। ये सैटेलाइट लॉन्च के चार माह बाद धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर एक खास जगह लैंग्रेज प्वाइंट यानी L-1 पर पहुंचेगा।

ये मिशन मौसम पर पड़ने वाले प्रभाव और धरती पर सौर गतिविधियों के पड़ने वाले प्रभावों को जानेगा।

utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button