राशिफल

आज का राशिफल। 30 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज व्यवसाय में सहयोगियों के व्यवहार से आप व्यथित हो सकते हैं। आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। ऑफिस में आपको सम्मान मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

वृष

आज व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन हर्षित रहेगा। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतरीन रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। परिवार के प्रति भावुक रहेंगे।

मिथुन

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने समस्याएं खड़ी करने का प्रयास करेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।

कर्क

आज कारोबार में शानदार तरक्की के योग बन रहे हैं। गुप्त तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी कोई बहुप्रतीक्षित इच्छा पूरी हो सकती है। आय के साथ खर्च भी बढ़ने की संभावना है। सेहत को लेकर आपको थोड़ी कठिनाई होगी।

सिंह

आज स्वार्थ की भावना के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। धन खर्च करने के बजाय आपको बचत करनी चाहिए। प्रभावशाली लोगों को अपयश का सामना करना पड़ सकता है। गलत कार्यों और संगति से दूर रहें।

कन्या

आज अपनी मानसिक स्थिति को हर स्थिति में सकारात्मक रखें। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। बॉस आपकी सैलरी बढ़ाने का संकेत कर सकते हैं। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करने से बचें।

तुला

आज मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। विदेश यात्रा को लेकर परेशानी हो सकती है। यदि कोई त्वरित निर्णय लेना चाह रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। संतान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

वृश्चिक

आज का दिन बहुत अच्छा है। आपके व्यवहार से सहकर्मी प्रसन्न होंगे। थोड़ी सुस्ती का अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रमों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। घर के सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखें। कर्ज व लोन लेने के कारण धन की कमी दूर होगी।

धनु

आज कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। मन में अज्ञात भय का भाव रहेगा। आपकी दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आलस्य और सुस्ती के कारण काम रुक सकते हैं। व्यर्थ भागदौड़ करने से बचें।

मकर

आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। रुका हुआ धन आपको दोबारा प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कुंभ

आज गृहस्थ सुख का आनंद लेंगे। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। अतिरिक्त आय हो सकती है। लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। परिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी।

मीन

आज का दिन शांतिपूर्वक बिताएं। विवादित मामलों में फंस सकते हैं। दूसरों के मामलों में ज्ञान देने से आपको बचना चाहिए। मित्रों से परामर्श लेना लाभकारी होगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध प्रभावित होने की संभावना है।

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button