मनोरंजन

Animal First Day की Advance Booking मे ही कमाए करोड़ों रुपये, रणबीर की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बनाया 10 करोड़ रिकॉर्ड – Utkal Mail


Animal First Day Advance Booking Report: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म के पोस्टर और टीजर के बाद ट्रेलर ने फैन्स में फिल्म के लिए उत्साह भर दिया है। कहा जा रहा है कि ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना सकती है।

‘एनिमल’ की रिलीज से 6 दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी

यह भी पढ़े :-महीने की होंगी बम्पर कमाई मछली पालन से, जाने मछली पालन की समूर्ण जानकारी

image 579

एडवांस बुकिंग में फिल्म शानदार कमाई कर रही है। सैकनिलक की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनिमल’ ने पहले दिन करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर स्टारर ने अब तक 3 लाख 34 हजार 173 टिकट बेचकर 9.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

क्या ‘एनिमल’ तोड़ देगी ‘टाइगर 3’ का रिकॉर्ड?

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग देने वाली है। अगर ऐसा होता है तो यह रणबीर कपूर के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।

यह भी पढ़े :-बंपर कमाई वाले ये है 3 जबरदस्त बिज़नेस आईडिया, लाखों की होगी कमाई, देखें पूरी जानकारी

image 580image 580

इसके अलावा 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ‘एनिमल’ ‘टाइगर 3’ को भी पछाड़ देगी जिसने पहले दिन 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

कैसी है ‘एनिमल’ की कहानी?

‘एनिमल’ का ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म एक पिता और बेटे के दिलचस्प और अजीब रिश्ते की कहानी है। फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। ‘एनिमल’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button