बिज़नेस

दिल्ली हवाई अड्डा: टैक्सीवे के इस्तेमाल से बचेंगे 150-180 करोड़ रुपये – Utkal Mail

नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर बने ईस्टर्न क्रॉस टैक्सीवे का इस्तेमाल करने से एयरलाइंस को सालाना लगभग 150-180 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। हवाई अड्डे के एक शीर्ष अधिकारी ने यह अनुमान जताया है।

हवाई अड्डे का परिचालन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डॉयल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि अगर 10-15 प्रतिशत विमान भी इस टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं तो करीब 55,000 टन कार्बन-डाई ऑक्साइड की बचत हो सकती है। हवाईपट्टी पर जाने में लगने वाले समय और ईंधन खपत में कमी आने से एयरलाइंस 150 करोड़ रुपये से लेकर 180 करोड़ रुपये तक की बचत कर सकती हैं।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 1,500 विमानों की आवाजाही होती है। इस हवाई अड्डे पर कुछ महीने पहले ही 2.1 किलोमीटर लंबा ईस्टर्न क्रॉस टैक्सीवे (ईसीटी) बना है जो चौड़े आकार वाले विमानों को भी संभाल सकता है।

जयपुरियार ने कहा कि ईसीटी के माध्यम से उत्तर में उतरने और दक्षिण में आने वाले विमान के लिए औसतन सात-आठ मिनट का समय बचता है। ईसीटी हवाई अड्डे के पूर्वी हिस्से में उत्तरी और दक्षिणी हवाई क्षेत्रों को जोड़ता है।

ये भी पढ़ें – अप्रैल-अक्टूबर में कोयला आयात चार प्रतिशत घटकर 14.8 करोड़ टन रहा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button