मनोरंजन

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर-कंपोजर Bunty Bains पर फायरिंग, बाल-बाल बचे…मांगे एक करोड़ – Utkal Mail

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर-म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस (Bunty Bains) पर फायरिंग की गई। जान बख्शने के बादले एक करोड़ रुपये भी मांगे गए हैं। साथ ही धमकी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए तो अगली बार शमशान घाट तक पहुंचा देंगे। बता दें कि मोहाली के सेक्टर-79 में एक रेस्टोरेंट के बाहर बंटी बैंस पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। 

बंटी ने हमले की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बंटी ने हमला कराने का शक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर लकी पटियाल पर जताया है। लकी पटियाल कनाडा में रहता है। बताया जा रहा है कि वो लारेंस बिश्नोई का एंटी है और बंबिहा गैंग को लीड कर रहा है।

ये भी पढ़ें : गुड न्यूज! मां बनने वाली हैं सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां, खुशी से झूम उठे फैंस




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button