खेल

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगी पीटी उषा, ये लोग भी रेस में – Utkal Mail


चेन्नई। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेगी। सीजीएफ ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और खेल समिति के सदस्यों के पदों के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की।

उषा के अलावा कुक आइलैंड्स के ह्यू ग्राहम, बैरी हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका), सैंड्रा ओसबोर्न (बारबाडोस), रिचर्ड पॉवर्स (कनाडा), इयान रीड (स्कॉटलैंड) और डॉ डोनाल्ड रुकेरे (युगांडा) भी उपाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। उषा को पिछले साल दिसंबर में आईओए का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। सीजीएफ के अध्यक्ष पद के लिए क्रिस जेनकिंस (वेल्स) और केरेन स्मिथ (न्यूजीलैंड) दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार इस प्रकार हैं 

  • अफ्रीका: कर्नल बोत्सांग त्शेनेगो (बोत्सवाना)
  • अमेरिका: जूडी सिमंस (बरमूडा) 
  • एशिया: क्रिस्टोफर चान (सिंगापुर), मैक्सवेल डीसिल्वा (श्रीलंका), डॉ. पी टी उषा (भारत)
  • कैरेबियन: एफ़्रैम पेन (ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह) 
  • यूरोप: लुईस मैकी (इंग्लैंड), हैरी मर्फी (जिब्राल्टर), हेलेन फिलिप्स (वेल्स)
  • ओशिनिया: क्रेग फिलिप्स (ऑस्ट्रेलिया)। 
  • सीजीएफ की 14 और 15 नवंबर को सिंगापुर में होने वाली आम सभा में चुनाव कराए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें : एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या ने कहा-आपके जज्बे और व्यक्तित्व की परीक्षा होती है 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button