मध्य प्रदेश के सागर में दीवार ढहने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल, सीएम यादव – Utkal Mail

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर नगर परिषद के एक गांव में रविवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने की घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई बच्चों घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सागर के मंडल आयुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने एक न्यूज एजेंसी को फोन पर बताया कि अब तक मिली सूचना के अनुसार, शाहपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने की घटना में 10 से 15 साल के 9 बच्चों की मौत हो गई। रावत ने कहा कि जिला अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है।
सीएम मोहन यादव ने सोसल साइड एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।
भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 4, 2024