खेल

Paris Olympic 2024 : नीरज चोपड़ा की मां ने जीत लिया दिल, बोलीं- सिल्वर मेडल भी गोल्ड के बराबर, अरशद भी हमारा बेटा! – Utkal Mail

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के चैंपियन चोपड़ा ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक में रजत पदक जीता। वह लगातार दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले ट्रैक एवं फील्ड के पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा के गोल्ड चूकने से बाद उनकी मां सरोज देवी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम के बारे में अपने बयान से हर किसी का दिल जीत लिया है। 

‘सिल्वर मेडल भी गोल्ड के बराबर हैं…’
पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर उनकी मां सरोज देवी ने कहा कि बेशक नीरज गोल्ड मेडल से चूक गया, लेकिन हम सिल्वर मेडल से खुश हैं। उनके लिए सिल्वर मेडल भी गोल्ड के बराबर हैं। वे बेटे के खेल प्रदर्शन से खुश हैं। जिसने स्वर्ण पदक जीता (अरशद नदीम) वह भी हमारा बेटा है। उन्होंने कहा कि नीरज ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और हम उनकी वापसी पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। नीरज को चूरमा बहुत पसंद है, इसलिए वह इसे बनाएंगी। 

नीरज चोपड़ा की मां के बयान पर रिएक्शन
पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनकी मां सरोज देवी का बयान सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि मां तो मां होती है, वह हिंदुस्तानी पाकिस्तानी नहीं देखती। एक यूजर ने लिखा कि मां के दिल में सभी के लिए प्यार होता है। ऐसी मां को सलाम, जिन्होंने पाकिस्तानी नदीम को भी अपना बेटा बताया।

ये भी पढे़ं : Paris Olympic 2024 : ‘उत्कृष्टता का साकार रूप हैं नीरज चोपड़ा’, पीएम मोदी-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित इन दिग्गजों ने रजत पदक जीतने पर दी बधाई

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button