Asia Cup 2023 IND Vs PAK LIVE : बाबर आजम ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला…केएल राहुल और बुमराह की वापसी – Utkal Mail
कोलंबो। एशिया कप 2023 में आज भारतीय टीम सुपर-चार के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करने जा रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है।पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।
पाकिस्तान का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने रविवार को भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लोकेश राहुल की वापसी हुई है। पीठ में जकड़न के कारण श्रेयस अय्यर इस मैच में नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। रोहित ने कहा- ‘हम टॉस जीतकर बैटिंग ही करना चाहते थे। हमारे लिए सभी मुकाबले अहम हैं।’
IND Vs PAK Asia Cup 2023 LIVE Updates:
2:40 PM :दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।
2:33 PM : पाकिस्तान की टीम स्टेडियम पहुंची, देखें वीडियो
पाकिस्तान ने अपने पहले सुपर-4 मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था। टीम इंडिया का यह पहला सुपर-4 मुकाबला होगा। दोनों टीमें एशिया कप में ग्रुप स्टेज के मुकाबले में आमने-सामने हो चुकी हैं। पल्लेकेले के मैदान पर खेला गया वह मैच बारिश के कारण रद हो गया था।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023 : केएल राहुल ने कहा- चीजों से जुड़े डर और दर्द को दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान ने प्लेइंग-11: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान (उप-कप्तान), फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, नसीम शाह और शाहीन शाह आफरीदी।
एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा। ट्रैवलिंग रिजर्व: संजू सैमसन
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार। देखिए टीम इंडिया की तैयारी का वीडियो…
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023 IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश का खतरा, जानिए कोलंबो में मौसम का हाल



