खेल

ICC Women’s T20 World Cup: भारत के लिए करों या मरो की स्थिति, knock out वाले हाल में कैसे करेगी सेमीफाइनल में प्रवेश, जाने हाल – Utkal Mail

शारजाह, अमृत विचारः महिला टी20 विश्व कप अपने नाम करने के लिए लोग जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। ये जानना बहुत जरुरी है कि किस टीम के नॉकआउट चरण में जाने के चांसेस सबसे ज्यादा है और किसके नहीं। ग्रुप मैचों में से अब कुछ ही मैच बचे हुए है। जिसमें रविवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुक़ाबला भी शामिल है।

आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय टीम महिला टी-20 विश्व कप में रविवार को ‘करो या मरो’ की स्थिति पैदा होने वाली है। मुकाबले में चोटों से प्रभावित आस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराकर भारत को अपना नेट रनरेट बेहतर करना होगा। श्रीलंका पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करके भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश की संभावना प्रबल कर ली है, हालांकि पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड ने हराया था। दूसरी ओर आस्ट्रेलिया के तीन मैचों में छह अंक है और उसका नेट रनरेट प्लस 2.786 है। 

तीन देशों में लगी दौड़
आस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश तय कर लिया है जबकि बाकी स्थान के लिए भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दौड़ में है। गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पाकिस्तान को हराया, लेकिन कप्तान एलिसा हीली फील्डिंग के दौरान पैर में चोट लगा बैठी और तेज गेंदबाज टायला व्लाएमिंक के कंधे की हड्डी खिसक गई। जिसकी वजह से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार को होने वाले मुकाबले में उनका खेल पाना मुश्किल है। 

भारत ने हासिक की एतिहासिक जीत
भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया, जो टूर्नामेंट के इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे भारत का रनरेट भी नेगेटिव से पॉजीटिव हो गया और अंतिम चार में पहुंचने की संभावना भी प्रबल हुई। इस जीत से भारत ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है जबकि आस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। भारत के चार अंक है और उसे नॉकआउट में प्रवेश के लिये जीत की जरूरत है क्योंकि न्यूजीलैंड को अभी एक मैच और खेलना है और वह छह अंक लेकर अंतिम चार में पहुंच सकता है। ऐसे में बात नेट रनरेट पर जायेगी, तो भारत का नेट रनरेट इस समय प्लस 0.567 है, जबकि न्यूजीलैंड का माइनस 0.050 है। वहीं पाकिस्तान के तीन मैचों में दो अंक हैं। अगर वे आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा देते हैं और भारत आस्ट्रेलिया से हार जाता है तो सभी टीमों के चार-चार अंक होंगे और तब भी नेट रनरेट पर बात आयेगी। इसलिये भारतीय टीम को न सिर्फ जीतना है बल्कि बड़े अंतर से भी जीतना काफी जरूरी है।

आस्ट्रेलिया हमेशा कड़ी चुनौती
भारतीय टीम ने हमेशा आस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दी है और अस्तित्व की इस लड़ाई में कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद होगी। शीर्ष क्रम पर शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत ने रन बनाये हैं। इस मैदान पर भारत का यह पहला मैच है और यहां रन बनाना आसान नहीं है लिहाजा इन तीनों के अलावा जेमिमा रौड्रिग्स पर भी काफी दारोमदार होगा। गेंदबाजों ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और वे इसे बरकरार रखना चाहेंगे। हीली अगर नहीं खेलती है तो आस्ट्रेलिया को नया कप्तान, विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज तलाशना होगा। बेथ मूनी विकेटकीपिंग कर सकती है जबकि उपकप्तान ताहलिया मैकग्रा को कप्तानी सौंपी जा सकती है।  

टीमेंः 
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, डायलान हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, साजना सजीवन । 
आस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनू, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, अनाबेल सदरलैंड, टायला व्लाएमिंग, जॉर्जिया वेयरहैम ।

मैच का समय : शाम 7ः30 से।

यह भी पढ़ेः अल्काराज को माचाक ने दी मात, सेमिफाइनल में किया प्रवेश


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button