IPL 2025: CSK की लगातार पांचवीं हार, KKR ने 8 विकेट से दी मात – Utkal Mail

चेन्नई। सुनील नारायण (तीन विकेट), हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती (दो-दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 104 रनों का टारगेट दिया था। आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 16 के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिये। डेवन कॉन्वे (12) को मोईन अली ने पगबाधा आउटकर कोलकाता को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद पांचवें ओवर में हर्षित राणा ने रचिन रविंद्र (चार) को आउटकर चेन्नई को दूसरा झटका दिया। इसके बाद विजय शंकर और शिवम दुबे ने पारी को संभालने का प्रयास किया।
दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने विजय शंकर 21 गेंद में (29) रन को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने महज 20 रन जोड़ कर अपने पांच विकेट गवां दिये। 17.2ओवर में चेन्नई के 79 रन पर नौ विकेट गिर चुके थे। ऐसे संकट के समय शिवम दुबे और अंशुल कांबोज ने संघर्ष पूर्ण पारी खेली और टीम के स्कोर को पार पहुंचाया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरो में नौ विकेट पर 103 रन बनाये।
शिवम दुबे 29 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। काम्बोज ने (नाबाद तीन) रन बनाये। शिवम दुबे और काम्बोज के बीच आखिरी विकेट के लिए 34 रनों की अवजित साझेदारी हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नारायण ने तीन विकेट, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये। वैभव अरोड़ और मोईन अली ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
कोलकाता नाइट राइडर्स एकादश : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नारायण, आंद्रे रसल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
चेन्नई सुपर किंग्स एकादश: रचिन रविंद्र, डेवन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जाडेजा, एम एस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।
ये भी पढ़ें- भारत ने 2031 एएफसी एशियाई कप की मेजबानी के लिए लगाई बोली, छह अन्य देशों से होगा मुकाबला



