मनोरंजन

बोनी कपूर बनाएंगे सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड का सीक्वल  – Utkal Mail

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म वांटेड का सीक्वल बना सकते हैं। बोनी कपूर ने वर्ष 2009 में सलमान खान को लेकर फिल्म वांटेड बनायी थी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म वांटेड सुपरहिट साबित हुयी थी। बोनी कपूर अब वांटेड का सीक्वल बनाना चाहते हैं।

बोनी कपूर ने बताया, मैंने सलमान से वॉन्टेड 2 के लिए बात की है। मुझे नहीं पता कि यह कब बनेगा, लेकिन सलमान ने मुझसे वादा किया है कि जब भी मैं फैसला लूंगा, जब भी मुझे सही स्क्रिप्ट मिलेगी, वह ऐसा करेंगे। हमारी आखिरी बातचीत तब हुई थी, जब मैं नो एंट्री 2 की कास्ट के बारे में उन्हें बताने गया था। सलमान ने वॉन्टेड 2 के लिये हामी भरी है।वह जल्द ही सीक्वल पर काम शुरू कर देंगे।

ये भी पढ़ें : Kiara Advani Photos: कियारा आडवाणी ने कटआउट गाउन में कराया फोटोशूट, हॉटनेस देख बढ़ी फैंस के दिलों की धड़कनें




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button